प्रांतीय खेलकूद समारोह का आगाज
सिद्धार्थ, सितम्बर 23 -- सिद्धार्थनगर। शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत की ओर से रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में आयोजित 37वें प्रांतीय खेलकूद समारोह का मंगलवार को खेल-ज्योति यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। हनुमान मंदिर से निकली खेल-ज्योति यात्रा घोष दल की धुन के बीच नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कॉलेज परिसर में पहुंची। यहां विधिवत खेल-ज्योति स्थापित की गई। विद्यालय परिसर में 22 से 24 सितंबर तक चलने वाले इस प्रांतीय खेलकूद समारोह में गोरक्ष प्रांत के 10 जनपदों से आए भैया-बहन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि शताब्दी वर्ष में आयोजित यह खेलकूद समारोह विद्यार्थियों के लिए विशेष महत्व रखता है। यह भी पढ़ें- जिला स्तरीय विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.