सुल्तानपुर, सितम्बर 14 -- कादीपुर, संवाददाता काशी प्रांत की प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। किशोर वर्ग में पायल यादव ने 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम तथा 200 मीटर में द्वितीय स्थान हासिल किया। विकास शुक्ला ने 800 मीटर में तृतीय, हर्ष पांडेय ने लंबी कूद में तृतीय और ओम पटेल ने भाला फेंक में तृतीय स्थान पाया।तरुण वर्ग में आयुष कुमार ने 800 मीटर में प्रथम और 1500 मीटर में द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रभु अंश ने गोला फेंक में प्रथम तथा चक्का फेंक और हैमर थ्रो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पायल यादव, आयुष कुमार और रघुवंश का चयन क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी 12 से 16 अक्टूबर तक देवरिया में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्र...