मेरठ, अक्टूबर 3 -- सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में शनिवार को प्रांतीय खेलकूद समारोह का शुभारंभ हुआ। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। खेलकूद प्रतियोगिता में प्रांत के 14 जनपदों से लगभग 1500 छात्र छात्राएं बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। विशिष्ट अतिथि रोहित बंसल ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। हेमराज, विद्या सागर जैन एवं संगठन मंत्री प्रदीप कुमार ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: खेलों से जीवन में खुशी, ...