फिरोजाबाद, अगस्त 6 -- लखनऊ में संपन्न उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक में पुरानी पेंशन को लेकर शिक्षकों ने हुंकार भरी। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे एवं मुख्य संरक्षक अभिमन्यु प्रसाद तिवारी की उपस्थिति में संपन्न बैठक में जिले से जिलाध्यक्ष यतेंद्र यादव के साथ शिक्षक नेताओं ने प्रतिभाग किया। जिले के पदाधिकारियों ने शिक्षक समस्याओं को प्रांतीय पदाधिकारियों के समक्ष रखा। फिरोजाबाद से सलिल यादव, डॉ.उमाशंकर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...