बोकारो, मई 23 -- दामोदा। पंडित बागेश्वरी पांडेय सरस्वती विद्या मंदिर दुगदा में विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा आयोजित 37वां प्रांतीय दो दिवसीय कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता बालिका वर्ग का सफलतापूर्वक पारितोषिक वितरण के साथ शुक्रवार को संपन्न हो गया। प्रांतीय खेल प्रमुख सुरेश मंडल, धनबाद विभाग निरीक्षक नीरज लाल, पलामू विभाग निरीक्षक अखिलेश सिंह, साहेबगंज विभाग प्रमुख रमेश कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य वरुण कुमार चौधरी, विद्यालय के सचिव ऋषिकांत तिवारी, झारखंड प्रांत से आये हुए विभिन्न खिलाड़ी बहनें, संरक्षक, आचार्य, दीदी जी व निर्णायक गण उपस्थित रहे। प्रांतीय प्रतियोगिता में कुल 420 खिलाड़ी बहनों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- कैलाश राय की बहनों की कबड्डी टीम को मिला तीसरा स्थानकबड्डी प्रतियोगिता बाल वर्ग कबड्डी बहनों में देवनगर दुगदा ने प्रथम स...