प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए विद्यालय से नौ सदस्यीय दल रवाना
गढ़वा, सितम्बर 8 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। विद्या विकास समिति, झारखंड के तत्वावधान में आयोजित 37वें प्रांतीय खेलकूद (एथलेटिक्स) समारोह-2026 में भाग लेने के लिए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, भवनाथपुर नगरी से नौ सदस्यीय दल मंगलवार को गुमला के लिए रवाना हुआ। दल में आठ भैया एवं एक बहन शामिल हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 12 सितंबर तक सरस्वती विद्या मंदिर, डीएसपी रोड, गुमला में किया जाएगा। प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभावान खिलाड़ी एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। दल के साथ विद्यालय के खेल शिक्षक अजय सिंह और संरक्षक सोनल सिंह भी गुमला के लिए रवाना हुए। दल के प्रस्थान के दौरान विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- G...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.