काशीपुर, अप्रैल 5 -- जसपुर, संवाददाता। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेशाध्यक्ष का व्यापारियों ने स्वगात कर अपनी समस्या रखीं। प्रदेशाध्यक्ष ने व्यापारियों से महिला विंग का गठन करने को कहा। शनिवार को गढ़वाल दौरे पर निकले प्रदेशाध्यक्ष नवीन वर्मा का एक होटल में व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, विमल अग्रवाल, अर्पित रस्तोगी समेत व्यापारियों ने स्वागत किया। अध्यक्ष ने एक साल के कार्यकाल की गतिविधियों के बारे में प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया। प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यप्रणाली पर व्यापार मंडल पदाधिकारियों की पीठ थपथपाई। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि व्यापार मंडल महिला जिलाध्यक्ष को चुन लिया गया है। अब नगर में कार्यकारिणी का गठन करना है। उन्होंने महिला विंग बनाने को कहा। यहां हरिओम सिंह, विमल अग्रवाल, अर्पित रस्तोगी, निकेश अग्रवाल, राजाराम रा...