मथुरा, जनवरी 11 -- विद्या भारती के शीलचंद कैलाशी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में प्रांतीय घोष अभ्यास वर्ग के प्रशिक्षुओं ने रविवार को घोष संचलन किया। इसमें बड़ी संख्या में प्रशिक्षु अध्यापक शामिल हुए। शुभारंभ जिला कार्यवाह अरुण सिंह, नगर संघचालक विनय अग्रवाल एवं प्रबंधक सुदीप बंसल ने मां भारती पूजन से किया। संचलन जवाहर रोड, मोती बाजार, बांकेबिहारी मंदिर, रीढ़ा मार्ग, कैलाश रोड, मेला बाजार, शिवरतन बाजार, नीवरी रोड होकर स्कूल में संपन्न हुआ। घोष वाद्यदलों ने आकर्षक प्रदर्शन किया। नेतृत्व बंशीदल का प्रांतीय घोष प्रमुख सीताराम, आनक दल का जिला कार्यवाह अरुण दीक्षित, शंखदल का सहप्रांत घोष प्रमुख रजत रस्तोगी ने किया। समापन पर क्षेत्रीय शारीरिक शिक्षा संयोजक होडिल सिंह ने कहा कि अगले वर्ष दिल्ली में संघ का स्वर्ण जयंती वर्ष कार्यक्रम की तैयारी चल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.