चंदौली, मार्च 28 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत रन फॉर इंपावरमेंट मैराथन का आयोजन शनिवार को पीडीडीयू नगर के गंजी प्रसाद तिराहे से किया गया। इसमें महिला पुलिसकर्मियों, खिलाड़ियों और छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक स्नेहा तिवारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें समस्त थानों की महिला आरक्षी व पुरूष आरक्षी, ज्योति कान्वेंट स्कूल, एसआरबीएस स्कूल व राजकीय इण्टर कॉलेज चकिया की छात्राओं, कुशल खिलाडी व एथलिट्स सहित लगभग 200 प्रतिभागियों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।इस मैराथन में प्रांजल यादव को पहला स्थान मिला। द्वितीय स्थान प्रियांस यादव और तृतीय स्थान हर्ष चौहान और सुहाना को मिला और वन्दना को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इन प्रतिभागियों को मेडल औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.