बेगुसराय, अप्रैल 25 -- बीहट। भाकपा बरौनी अंचल परिषद की बैठक में प्रह्लाद सिंह अंचलमंत्री बनाए गए। शुक्रवार को बीहट स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई जिसमें एटक के जिला सचिव प्रह्लाद सिंह सर्वसम्मति से अंचलमंत्री चुने गए। प्रह्लाद सिंह के नाम का प्रस्ताव रामाधार सिंह तथा समर्थन निवर्तमान संयुक्त सचिव नवीन कुमार ने किया जिसे सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से मंजूरी दी। गत 24 एवं 25 मार्च को दो दिवसीय बरौनी भाकपा अंचल सम्मेलन पिपरादेवस भरतो भरत माध्यमिक विद्यालय के परिसर में हुआ था जिसमें 40 सदस्य अंचल परिषद का गठन किया गया था। मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में तेघड़ा के पूर्व विधायक सह जिला कमेटी सदस्य रामरतन सिंह, जिला मंत्री अवधेश राय, संगठन मंत्री राजेंद्र चौधरी एवं जिला सचिव मंडल सदस्य प्रताप नारायण सिंह समेत अन्य मौजूद थे। निर्वतमान अंचलमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.