रुद्रपुर, नवम्बर 23 -- सितारगंज, संवाददाता। प्रह्लाद पल्सिया में रह रहे पांच परिवारों को हटाने से पहले पुनर्वास की मांग को लेकर दिया जा रहा धरना रविवार को 12वें दिन भी जारी रहा। रविवार को कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के पूर्व अध्यक्ष किरण मंडल धरनास्थल पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन देते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। प्रह्लाद पल्सिया स्थित करीब 41 एकड़ राजस्व भूमि को एक्वा पार्क के लिए हस्तांतरित किया गया है। प्रशासन ने इस भूमि का अधिग्रहण कर इसे मत्स्य विभाग को सौंप दिया है, जहां एक्वा पार्क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यहां रह रहे पांच परिवारों को हटाने के लिए 12 दिन पहले प्रशासन व पुलिस बल मौके पर पहुंचा था, लेकिन प्रभावित परिवारों और जनप्रतिनिधियों के विरोध के कारण कार्रवाई रोकनी पड़ी और जेसीबी वापस ले जानी पड़ी। परिवारों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.