मेरठ, फरवरी 7 -- लिसाड़ी गेट क्षेत्र के प्रह्लाद नगर में बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पिछले 48 घंटों में बंदरों के झुंड ने चार लोगों पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है। नगर निगम, वन विभाग की अनदेखी से नाराज लोगों ने अब चेतावनी दी है कि यदि समाधान नहीं हुआ तो वे मकान बेचकर पलायन करने को मजबूर होंगे। स्थानीय लोगों और भाजपा नेता भावेश मेहता का कहना है कि बंदरों के डर से प्रह्लाद नगर के लोग अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। बंदरों अब झुंड बनाकर हमला कर रहे हैं। हाल ही में उनके पिता पर बंदरों ने हमला बोल दिया, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बमुश्किल बचाया। इसके अलावा शुक्रवार को राजरानी, मदनलाल गुलाटी, लक्ष्मी कथुरिया और रघुनाथ मेहता पर 10-12 बंदरों के झुंड ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया।...