वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के प्रह्लाद घाट पर शुक्रवार भोर में एक‌ युवक ने मढ़ी से गंगा में छलांग लगा दी। पास में स्नान कर रही महिला ने लोगों को सूचना दी। इंस्पेक्टर आदमपुर विमल मिश्रा एनडीआरएफ की टीम के साथ पहुंचे। गोताखोरों ने सुबह 10 बजे तक युवक की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। देर शाम तक युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...