मथुरा, फरवरी 27 -- प्र्हलाद नगरी फालैन में विश्वविख्यात पंडा मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जहां एक ओर ग्रामीण उत्साहपूर्वक मेले की तैयारी में जुटे हैं, वहीं ग्राम पंचायत द्वारा विकास और सफाई कार्य युद्धस्तर पर कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम प्रधान कैलाश सुपानिया ने प्रह्लाद कुण्ड की सफाई, रंगाई पुताई एवं अन्य कार्यों का निरीक्षण किया तथा समय से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बसंत पंचमी से संजू पण्डा प्रह्लाद मंदिर में तप पर बैठा हुआ है। तीन मार्च की सुबह लग्न के समय संजू पण्डा प्रह्लाद कुण्ड में स्नान कर धधकते अंगारों के मध्य से निकलेगा। इसे देखते हुए ग्राम पंचायत द्वारा प्रह्लाद कुण्ड की सफाई का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। करीब एक दर्जन मजदूर कुण्ड से सिल्ट निकालने में लगे हैं, साथ ही कुण्ड की सुंदरता बढ़ाने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.