इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- जसवंतनगर। बलरई गांव के मोहल्ला विकास नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कन्नौज के कथा व्यास आचार्य ब्रजेश कुमार द्विवेदी ने भक्त प्रह्लाद, भक्त ध्रुव और जड़ भरत के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। भक्त प्रह्लाद की कथा सुनाते हुए बताया कि विपरीत परिस्थितियों में भी सच्ची भक्ति कभी डगमगाती नहीं। प्रह्लाद ने अपने पिता हिरण्यकश्यप के अत्याचारों के बावजूद भगवान विष्णु के प्रति अटूट आस्था बनाए रखी, जिससे अंततः सत्य और भक्ति की विजय हुई। वहीं भक्त ध्रुव की कथा के माध्यम से उन्होंने दृढ़ संकल्प और तपस्या की महत्ता को बताया। ध्रुव ने बाल्यावस्था में ही कठोर साधना कर भगवान का साक्षात दर्शन प्राप्त किया और अमर पद हासिल किया। इसके साथ ही जड़ भरत की कथा का वर्णन करते हुए व्यास जी ने कहा कि मनुष्य को मोह-माया से दूर रहक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.