नई दिल्ली, फरवरी 17 -- भारत ने पाकिस्तान के साथ मैच आराम से जीत लिया। यह कोई चौंकने वाली बात नहीं रह गई है। पिछले दस साल में भारतीय क्रिकेट टीम जिस तरह से बनी है, उसकी फिटनेस, बेंच स्ट्रेंथ, घरेलू ढांचा और आईपीएल से निकली प्रतिभा ने उसे एक स्थिर, पेशेवर और लगातार जीतने वाली टीम बना दिया है। दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम अक्सर बिखरी हुई दिखती है। यह खेल की सच्चाई है। हालांकि, भारत-पाकिस्तान मैच में हर बार एक नाटक होता है- औपचारिकताओं के दौरान हाथ न मिलाना, चेहरे पर सख्ती, कैमरे की तरफ देखते हुए रुखा संदेश। जैसे यह जताना हो कि यह सिर्फ क्रिकेट मैच नहीं, कुछ और है। अगर सच में ऐसा है, तो मैच के दौरान रोहित शर्मा का वसीम अकरम से हंसते हुए मिलना क्या था? रोहित, वसीम से हाथ भी मिला रहे थे? कमेंट्री बॉक्स में हरभजन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और मिसबाह ...