बोकारो, मार्च 16 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के खैराचातर में प्रहरी मेला के पांचवें दिन शनिवार की रात खोरठा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन खैराचातर के पूर्व मुखिया रामसेवक जायसवाल व मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। खोरठा के लोकप्रिय कलाकार अशोक कुमार महतो, शेखर शरदेंदु और हबीब नाज ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया। वहीं शशि, चंदा, स्वीटी और चाहत कुमारी सहित अन्य कलाकारों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। कार्यक्रम को जीवंत बनाने में मानू देव, नखलेश कुमार और जितेंद्र कुमार ने वाद्य यंत्रों पर संगत दी। इस अवसर पर रामसेवक जायसवाल ने कहा कि पिछले 26 वर्षों में प्रहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.