रामगढ़, जून 6 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देश पर शनिवार को प्रहरी पहल के तहत जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य नशाखोरी, अड्डेबाजी, छेड़खानी, सड़क पर अवैध पार्किंग तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और पुलिस तथा आम जनता के बीच बेहतर समन्वय विकसित करना था। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं मार्गों पर पैदल भ्रमण कर लोगों से संवाद किया। पुलिस ने आम नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...