प्रहरी पहल के तहत रामगढ़ पुलिस की पैदल गश्ती, असामाजिक गतिविधियों पर रखी गई नजर
रामगढ़, मई 18 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार को प्रहरी पहल के तहत जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्ती अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य नशाखोरी, अड्डेबाजी, छेड़खानी, सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और पुलिस एवं आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न संवेदनशील स्थानों, मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों, चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्ती की। पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने लोगों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। कई स्थानों पर सड़क किनारे अवैध पार्किंग करने वालों को चेतावनी दी गई। वहीं युवाओं को नशाखोरी एवं अड्डेबाजी से दूर रहने की सलाह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.