रामगढ़, जून 17 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को प्रहरी पहल के तहत जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में व्यापक एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना था। इस दौरान पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा गतिविधियों की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों के दस्तावेजों की भी जांच की और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...