प्रहरी पहल के तहत पुलिस की एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
रामगढ़, जून 1 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर जिलेभर में प्रहरी पहल के तहत सोमवार को सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों और मार्गों पर व्यापक एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य नशाखोरी, अड्डेबाजी, छेड़खानी, सड़क पर अवैध पार्किंग तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और पुलिस एवं आम जनता के बीच बेहतर समन्वय विकसित करना रहा। इस दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में सघन जांच की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। यह भी पढ़ें- रोको-टोको अभियान के तहत पुलिस की सघन जांच, रामगढ़ पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.