प्रस्तुत नहीं किए दवा क्रय-विक्रय अभिलेख, पांच को थमाई नोटिस
बहराइच, अगस्त 6 -- बहराइच,संवाददाता। नकली व नशीली दवाओं की बिक्री के खुले राज पर हो रही जांच में कई तरह के चौकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। औषधि विभाग की टीम ने चिंहित किए गए थोक विक्रेताओं के अभिलेखों को खंगाल रही है। हर माह फुटकर दुकानदारों को बेची गई दवाओं से जुड़े अभिलेख प्रस्तुत न करने पर पांच थोक दवा विक्रेताओं को नोटिस थमाई गई है। इसके साथ उनके लाइसेंसों की भी जांच हो रही है। थोक दवाओं के लाइसेंस जांच से दवा काराबोरियों में हड़कंप मच गई है। नेपाल सीमा से लगे रुपईडीहा में पिछले दिनों हुई ताबड़तोड़ छापेमारी में दवा की आड़ में नशे के कारोबार का खुलासा हुआ था। जबकि कुछ दिन पहले लखनऊ में नकली दवाओं की फैक्ट्री व सप्लाई से जुड़ा कनेक्शन भी सामने आया था। फुटकर दवा दुकानों की जांच में थोक दुकानदारों की दबे पांव दवाएं बेचने का मामला सामने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.