गुड़गांव, मार्च 22 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर-29 स्थित ओपन एम्फीथिएटर में शनिवार शाम को आयोजित चाय चौपाल कार्यक्रम में नारी शक्ति को समर्पित शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से महिलाओं की ताकत, आत्मविश्वास और समाज में उनकी भूमिका को दर्शाया। प्रस्तुति के जरिये संस्कृति,आत्मविश्वास और नारी सम्मान का संदेश दिया गया। कलाग्राम संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत स्टांस डांस स्टूडियो द्वारा कलारीपयट्टू की प्रस्तुति से हुई। प्रीति राजगरियाह ने भरतनाट्यम के जरिए महिला सशक्तिकरण को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। अनु रावल ने भी अपनी तकनीकी रूप से मजबूत प्रस्तुति से दर्शकों को प्रभावित किया। नज़्म कौर और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत भांगड़ा शो और वर्कशॉप ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। इसमें दर्शकों ने भी सक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.