वाराणसी, जुलाई 15 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के अंग्रेजी विभाग और अंतर सांस्कृतिक अध्ययन केंद्र की तरफ से आयोजित 'फिएस्टा 2026' के दूसरे दिन विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में प्रकृति, पर्यावरण और समाज के लिए चिंतन दिखा। समारोह में अंग्रेज़ी विभाग के शिक्षक और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। आयशा और उनकी टीम ने झारखंडी झूमर नृत्य में आदिवासी जीवन और प्रकृति से उनके जुड़ाव को दर्शाया। पीएचडी और एमए की टीमों के बीच हुई ट्रेजर हंट प्रतियोगिता में एमए के छात्र विजेता बने। ओपन माइक में शिक्षकों-छात्रों ने प्रतिभा प्रदर्शन किया। रविंद्र एकल नृत्य से शोध छात्रा मोमिता मंडल ने विश्व शांति तो बालिका भ्रूणहत्या के विरोध में शोधछात्रा सोनाली ने भोजपुरी लोकगीत प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- 'फिएस्टा' में रही बनारसी बिरहा की गूंज डॉ विप...