लखनऊ, अप्रैल 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। महिला आरक्षण मामले पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की तरफ से निंदा प्रस्ताव रखने का सपा और कांग्रेस सदस्यों ने विरोध किया। दोनों ही पार्टी के विधायक वेल में आ गए। उन्होंने इस प्रस्ताव के विरोध में नारेबाजी भी की।सुरेश खन्ना ने महिलाओं को आरक्षण का हक दिलाने वाले विधेयक का संसद में विरोध करने वाले दलों की निंदा का प्रस्ताव जैसे ही पढ़ा, सपा सदस्यों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। वे हाथों में तख्तियां लेकर वेल में आ गए। नारेबाजी करते हुए मौजूदा संख्या पर महिला आरक्षण लागू करने की मांग करते रहे। विपक्ष के वेल में रहने के दौरान ही प्रस्ताव ध्वनिमत से पास हुआ। यह भी पढ़ें- विधानसभा की कार्यवाही:-सपा सदस्य वेल में उतरे, भाजपा ने भी तख्तियों से दिया जवाब यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण पर जल्दबाजी नहीं ...