रुद्रपुर, जनवरी 10 -- खटीमा, संवाददाता। तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागड़ी ने नगर से लगे प्रस्तावित सिटी फॉरेस्ट ऑक्सीजन पार्क का स्थलीय निरीक्षण कर अब तक हुए सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया। शुक्रवार की शाम को सिटी ऑक्सीजन पार्क में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएफओ बागड़ी ने कहा कि नगर से लगे लगभग 17 हेक्टेयर आरक्षित वन भूमि को भव्य आकर्षक बनाया जाना है। प्रथम चरण में 90 लाख की लागत से मनोरंजन सामग्री, कैंटीन, बैठने की व्यवस्था, चिल्ड्रन पार्क का निर्माण होगा। जबकि द्वितीय चरण में पूरे क्षेत्र को कवर करते हुए ओपन जिम, बड़े ट्रेल, इस कैंपस में बहने वाली नहर तथा तालाब के सौंदर्यीकरण आदि का कार्य किया जाएगा। डीएफओ ने शिव कॉलोनी से लगी जंगल सीमा पर हो रहे अतिक्रमणों का भी जायजा लिया। सुरई रेंज में पुराने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.