छपरा, अगस्त 9 -- विश्वविद्यालय मुख्यालय पर आयोजित होगा धरना छपरा, एक संवाददाता। प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को सारण समेत राज्यभर के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। यह भी पढ़ें- राज्यभर के शिक्षक-कर्मी आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगेधरने का कार्यक्रम इस दौरान विश्वविद्यालय मुख्यालय पर रोषपूर्ण प्रदर्शन और धरना दिया जाएगा। कर्मचारियों द्वारा कुलपति को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। संघर्ष मोर्चा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया है कि प्रस्तावित अधिनियम से विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की अकादमिक, प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वायत्तता प्रभावित होगी तथा सरकार का नियंत्रण बढ़...