प्रस्तावित विवि अधिनियम के विरोध में सामूहिक अवकाश पर रहे शिक्षक-कर्मी
पटना, अगस्त 10 -- बिहार सरकार के प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम के विरोध में सोमवार को बिहार के सभी परम्परागत विश्वविद्यालयों के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर रहे। शिक्षक-कर्मचारियों ने अपने विवि मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद शिक्षक-कर्मचारियों ने प्रस्तावित अधिनियम को निरस्त करने की अनुशंसा सरकार को करने की मांग को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय क्षेत्र के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी कॉलेज ऑफ कॉमर्स पटना से जुलूस निकाल विवि मुख्यालय पहुंचे और अधिनियम के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल शिक्षक-कर्मचारियों ने इस अधिनियम से विवि और कॉलेजों की स्वायत्तता को प्रभावित किए जाने और अकादमिक, प्रशासनिक और वित्तीय व्यवस्था में अनावश्यक सरकारी हस्तक्षेप की आशंका के खिलाफ अपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.