अमरोहा, सितम्बर 25 -- ​हसनपुर। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के बैनर तले स्थानीय व्यापारियों ने गुरुवार को एसडीएम हिमांशु उपाध्याय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। 15 अक्तूबर से लागू होने वाले दो हजार से अधिक के व्यापारी आधारित यूपीआई लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि छोटे और फुटकर दुकानदारों का लाभ मार्जिन बेहद सीमित होता है। ऐसे में अतिरिक्त शुल्क का बोझ आम उपभोक्ताओं और छोटे व्यापारियों की जेब पर पड़ेगा। इससे डिजिटल भुगतान की गति धीमी होगी व लोग फिर से नकद लेन-देन की ओर लौटेंगे। सरकार से आग्रह किया कि छोटे व मध्यम व्यापारियों को इस व्यवस्था से मुक्त रखा जाए तथा किसी भी नीति को लागू करने से पहले व्यापारी संगठनों से परामर्श किया जाए। यह भी पढ़ें- यूपीआई पर एमडीआर क...