प्रस्तावित भूमि पर आपत्ति दर्ज करने का आज अंतिम दिन
मधुबनी, जुलाई 6 -- बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। गोरखपुर- सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य में भूअर्जन के प्रति विभागीय सक्रियता बढ़ी है। सौ मीटर चौड़ी छह लेन में बनने बाली गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के लिए मार्ग तय कर लिया गया है। जिला भू अर्जन पदाधिकारी के नेतृत्व में एक मार्च 2026 को बेनीपट्टी पहुंची पांच सदस्यीय टीम द्वारा अधिग्रहण योग्य भूमि की किस्म का भोतिक सत्यापन किये जाने के बाद उसे गजट में प्रकाशित कर दिया गया है। प्रारंभिक अधिसूचना में मधुबनी जिला के तीन अनुमंडलों में 96 किमी में सड़क का निर्माण होना है। बेनीपट्टी अनुमंडल में 28 किमी, सदर अनुमंडल में 36 किमी एवं फुलपरास अनुमंडल में 32 किमी सड़क के लिए 688 हेक्टेयर भूमि की सत्यापन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। सड़क का निर्माण कार्य 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.