मेरठ, अप्रैल 9 -- नगर पालिका परिषद सरधना में प्रस्तावित बोर्ड बैठक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पालिका के कई सभासदों ने अध्यक्ष और ईओ को विधिक नोटिस भेजते हुए बजट संबंधी एजेंडा पर आपत्ति जताई है। सभासदों का आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा के लिए आठ अप्रैल को प्रस्तावित बैठक का एजेंडा बैठक से मात्र दो दिन पहले भेजा गया, जिससे सदस्यों को तैयारी का पर्याप्त समय नहीं मिल सका। सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि पालिका में करोड़ों रुपये की अनियमितताओं और बजट में कथित हेराफेरी से जुड़े बिंदुओं पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने वर्ष 2025-26 के अनुमोदित बजट के सापेक्ष विभिन्न मदों में हुए खर्च, संविदाओं में किए गए भुगतानों और अन्य दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां एजेंडा के साथ उपलब्ध कराने की मांग की। सभासदों ने बताया कि 10 अप्रैल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.