प्रस्तावित बैद्यनाथ कॉरिडोर का विरोध करेगा तीर्थ पुरोहित महासभा
देवघर, जुलाई 27 -- देवघर, कार्यालय संवाददाता। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक प्रयागराज में हुई। इसमें देवघर (बैद्यनाथधाम) के तीर्थ पुरोहितों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी ने की। इसमें बैद्यनाधाम में प्रस्तावित बैद्यनाथ कॉरिडोर का मुद्दा छाया है। देवघर के तीर्थ पुरोहित सह अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद दत्त द्वारी और राष्ट्रीय संगठन मंत्री पन्नालाल मिश्रा ने बैठक में प्रस्तावित बैद्यनाथ कॉरिडोर और उससे होने वाले विस्थापन की समस्या को प्रमुखता से उठाया। बैठक में महासभा ने कॉरिडोर के विरोध का प्रस्तावित किया और देश भर के तीर्थ पुरोहितों से इस मुद्दे पर एकजुट होने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- संगठन को मजबूत करने के लिए पांच स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.