रुडकी, अप्रैल 2 -- रुड़की। जेएम दीपक रामचंद्र सेट के नेतृत्व में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार शाम सालियर में प्रस्तावित रोडवेज बस स्टैंड की जगह का निरीक्षण किया। इस दौरान कुंभ में होने वाले अन्य प्रस्तावित कार्यों के लिए भी आसपास की जगहों का निरीक्षण किया। सालियर में प्रस्तावित रोडवेज बस स्टैंड की जगह चिन्हित की गई है। चयन होने पर पुराना रोडवेज बस स्टैंड सालियर में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसे लेकर जेएम दीपक चंद्र शेट के साथ टीम ने प्रस्तावित जमीन का बारीकी से निरीक्षण किया। बताया कि बस स्टैंड निर्माण के अलावा अन्य निर्माण कार्य भी होने हैं। कुंभ को लेकर भी सालियर के आसपास पार्किंग समय अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएंगी। इसे देखते हुए परिवहन विभाग की टीम को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.