शामली, दिसम्बर 10 -- बढ़ते कोहरे और सर्द मौसम में सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को देखते हुए जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों को कड़े निर्देश जारी किए गए। एडीएम ने निर्देशित किया कि जहां-जहां सड़क दुर्घटनाएं अधिक होती हैं, उन ब्लैक स्पॉट्स पर तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही की जाए। विभागीय अधिकारियों ने अब तक किए गए कार्यों की जानकारी एडीएम को बैठक में प्रस्तुत की। एडीएम ने बनत बाईपास/बलवा बाईपास पर प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश एनएचएआई को दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में बाईपास निर्माण के बाद सुरक्षा की दृष्टि से लगाई गई बैरियर व सेफ्टी डिवाइस उपयोगी साबित हो रही हैं। जहां आवश्यकता शेष है, वहां भी तुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.