प्रस्तावित पोल्ट्री फार्म का ग्रामीणों ने किया विरोध, प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
रामपुर, जून 3 -- आबादी के निकट प्रस्तावित पोल्ट्री फार्म के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आबादी के निकट स्थापित किए जा रहे पोल्ट्री फार्म पर तत्काल रोक लगाने तथा स्थल का पुनः निरीक्षण कराए जाने की मांग की। भाकियू टिकैत के युवा ब्लाकध्यक्ष सर्वजोत सिंह चीमा के नेतृत्व में बड़ा बोसेना गुलड़िया ट्यूला, छोटा बोसेना, इंदरा कालोनी समेत आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीण एकत्र होकर तहसील पहुंच गए। यहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई और बाद में एसडीएम अरुण कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम बड़ा बोसेना में आईबी ग्रुप द्वारा बड़े पोल्ट्री फार्म की स्थापना की तैयारी की जा रही है, जिसका चयनित स्थल गांव की आबादी से काफी निकट स्थित है। यह भी पढ़ें- समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.