महोबा, जनवरी 10 -- खरेला, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए पुलिस महकमा चौकन्ना है। पांच पाटे मंदिर के पास चौकी का निर्माण कराया जाना है। पुलिस अधीक्षक ने प्रस्तावित पुलिस चौकी स्थल का निरीक्षण किया है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने पांच पाटे मंदिर के पास प्रस्तावित पुलिस चौकी स्थल का निरीक्षण किया। इस चौकी के निर्माण से थाना क्षेत्र के आने वाले गांव कुडार, बल्लाय, चंदौली, जरौली, तिसौनी, दबका में सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी।पुलिस अधीक्षक ने चौकी स्थल पर पानी , सड़क सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। थाना पुलिस को ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थ्राा को बेहतर करने के लिए गश्त बढ़ाने पर जोर देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में चौकीदारों को सक्रिय करने के निर्देश दिए...