रांची, जून 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा मंगलवार को झारखंड माध्यमिक विद्यालय स्थापना अनुमति व प्रस्वीकृति शर्त और बंधेज नियमावली 2026 के ड्राफ्ट का प्रति जलाएगा। मोर्चा के आह्वान पर सभी वित्त रहित संस्थानों के मुख्य द्वार पर इसे जलाया जाएगा। मोर्चा सरकार से ड्राफ्ट में अविलंब संशोधन करने की मांग कर रहा है। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत झारखंड में भी नौवीं से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई एक जगह करने के लिए नियमावली बन रही है। इसके तहत जहां नौवीं-10वीं की पढ़ाई होती है, वहां 11वीं-12वीं की शुरू होगी, वहीं, जहां 11वीं-12वीं पढ़ाई हो रही है, वहां नौवीं-10वीं की शुरू होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों की कमेटी बनी, लेकिन वित्तरहित मोर्चा ने अनुशंसा को त्रुटिपूर्ण बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...