प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 27 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मो. जौहर अली विश्वविद्यालय के भवनों को ध्वस्त करने की प्रस्तावित कार्रवाई पर रोक लगाने और निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने की मांग लेकर सोमवार को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष साबिर अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जौहर अली विश्वविद्यालय के भवनों को ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई प्रस्तावित है। यह विषय हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों के भविष्य से जुड़ा हुआ है। प्रशासनिक या कानूनी कार्रवाई संविधान, कानून तथा प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के अनुरूप तथा शिक्षा एवं छात्रों के भविष्य पर विचारोपरांत होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण प्रस्ताव पर सपा अल्पसंख्यक सभा...