जौनपुर, मार्च 17 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मनेछा गांव के फुरफुरी नगर में देशी शराब की प्रस्तावित नई दुकान की जानकारी होने पर सोमवार को ग्रामीणों में उबाल आ गया। भारी संख्या में ग्रामीण बादशाही के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने गांव के संभ्रांत लोगों के सहयोग से पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया।राष्ट्रीय राजमार्ग 135 ए पर बादशाही से चकमारुफपुर संपर्क मार्ग है। इसी संपर्क मार्ग पर मनेछा ग्राम पंचायत में फुरफुरी नगर के नाम से छोटी बाजार है। घनी आबादी के बीच फुरफुरी नगर में देशी शराब की दुकान प्रस्तावित है। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वे आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र घनी आबादी वाला है। इसी रास्ते से बच्चों का स्कूल कॉलेज आना जाना रहता है। यह...