गंगापार, फरवरी 16 -- सुरवल सहनी स्थित सरकारी जमीन जो गृह विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पुलिस थाना बनाने के लिए सुरक्षित की गई थी उस पर जबरन कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने नारीबारी पुलिस चौकी में लिखित शिकायत देते हुए बताया कि 20 जून 2022 को इस सरकारी भूमि को पुलिस थाना निर्माण के लिए आवंटित किया गया था। हाल के दिनों में कुछ ग्रामीणों द्वारा उक्त सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर पक्का मकान का निर्माण कर लिया और आगे कर भी रहे हैं। जानकारी होने पर चौकी इंचार्ज रमेश सिंह मौके पर पहुंच काम को बन्द कराया और तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र दे कर नाप कराने की मांग किया। उपजिलाधिकारी बारा प्रेरणा गौतम ने कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का निजी निर्माण या कब्जा पूरी तरह अवैध है। उन्होंने ने कहा कि यदि जां...