बलरामपुर, सितम्बर 28 -- बलरामपुर, संवाददाता। संयुक्त बैंक यूनियन मंच के आह्वान पर 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई है। यूपी बैंक कर्मचारी यूनियन के जिला सचिव एवं संयुक्त बैंक यूनियन मंच के जिला संयोजक संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि 27 सितंबर की देर रात भारतीय बैंक संघ और संयुक्त बैंक यूनियन मंच के बीच हुई वार्ता के बाद हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया। वार्ता में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था के तहत सभी शनिवार को अवकाश किए जाने समेत कर्मचारियों और अधिकारियों की लंबित मांगों पर चर्चा हुई। शेष शनिवार को अवकाश घोषित किए जाने के मुद्दे पर विचार के लिए भारतीय बैंक संघ और संयुक्त बैंक यूनियन मंच की उच्चस्तरीय समिति गठित करने पर सहमति बनी है। यह भी पढ़ें- अचानक क्यों टल गई बैंक हड़ताल? करोड़ो...