लखीसराय, जुलाई 29 -- बड़हिया,निज प्रतिनिधि। लखीसराय जिले की हरुहर नदी के पूर्वी किनारे प्रस्तावित तटबंध निर्माण को लेकर एक बार फिर मामला पटना उच्च न्यायालय पहुंच गया है। इस संबंध में सीडब्ल्यूजेसी संख्या 11318/2026, नवीन कुमार सिन्हा बनाम बिहार सरकार शीर्षक से नई याचिका दायर की गई है। याचिका में प्रस्तावित तटबंध की रूपरेखा पर आपत्ति जताते हुए किसानों के हितों की सुरक्षा की मांग की गई है।

किसानों की चिंताएँ जानकारी के अनुसार टाल विकास व बाढ़ आपदा नियंत्रण योजना के तहत हरुहर नदी के पूर्वी (दाएं) तट पर बड़हिया प्रखंड के बालगुदर घाट से बाढ़-सरमेरा मुख्य सड़क तक तटबंध निर्माण प्रस्तावित है। किसानों का कहना है कि वर्तमान रूपरेखा के अनुसार तटबंध नदी के मध्य प्रवाह से लगभग 120 फीट दूर खेतों के बीच बनाया जाना है। इससे नदी और प्रस्तावित तटबंध के बी...