चक्रधरपुर, मार्च 8 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के सुरबुड़ा पंचायत भवन में मुखिया जंगल सिंह गागराई की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। प्रस्तावित टोकलो प्रखंड में सुरबुड़ा पंचायत को शामिल नहीं करने के लिए आम सभा किया गया। बैठक के दौरान प्रस्ताव पारित किया गया कि टोकलो प्रखंड का गठन हो, लेकिन सुरबुड़ा पंचायत को नवसृजित प्रखंड में शामिल नहीं किया जाए अर्थात चक्रधरपुर प्रखंड में ही यथावत रहने दिया जाए। चक्रधरपुर प्रखंड की दूरी सुरबुड़ा पंचायत से 10 से 12 किलोमीटर तक है। जबकि प्रस्तावित टोकलो प्रखंड में शामिल किए जाने पर दूरी बढ़ जाएगी जो लगभग 23 से 27 किलोमीटर तक हो जाएगी। जिससे वृद्ध, महिला, दिव्यांग, विद्यार्थी, गरीब व आम जनता को विकास, सामाजिक और अन्य सरकारी कार्य करने में आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।टोकलो प्रखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.