नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- नई दिल्ली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को प्रस्तावित कोयला एक्सचेंज के लिए 'नेशनल कोल एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड' नाम आरक्षित करने की कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। यह कदम फरवरी में एनएसई के निदेशक मंडल द्वारा इस पहल के लिए पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी स्थापित करने की मंजूरी के बाद उठाया गया है। एनएसई ने कहा कि इस उद्यम में वह शुरुआत से 100 करोड़ रुपये तक की पूंजी लगाएगा और इसमें उसकी 60 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि शेष 40 प्रतिशत हिस्सेदारी अन्य भागीदारों को दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.