प्रयागराज, जुलाई 12 -- प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने कसारी-मसारी आवास योजना के अंतर्गत प्रस्तावित आधुनिक समूह आवासीय परियोजना के लिए फ्लैटों की संभावित कीमतों पर लोगों से सुझाव मांगा है। इस परियोजना के माध्यम से शहरवासियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त किफायती आवास उपलब्ध कराने की योजना है। प्रस्तावित योजना में 1 बीएचके, 2 बीएचके और 3 बीएचके फ्लैट शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत क्रमशः 20 लाख, 25 लाख और 50 लाख रुपये निर्धारित की गई है। पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि इच्छुक नागरिक फ्लैट की कीमतों पर अपने सुझाव दे सकते हैं। आवेदक इंदिरा भवन स्थित पीडीए कार्यालय से 50 रुपये शुल्क जमा कर एक फॉर्म प्राप्त लेकर निर्धारित अवधि के भीतर उसे जमा कर सकते हैं। उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया केवल नागरिकों की मांग का आकलन करने के लिए है। इ...