प्रस्तावित उच्च शिक्षा अधिनियम के विरोध में शिक्षकों ने बांधी काली पट्टी
सासाराम, अगस्त 6 -- सासाराम, नगर संवाददाता। बिहार सरकार के प्रस्तावित उच्च शिक्षा अधिनियम के विरोध में गुरुवार को जिले के दो प्रमुख महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बिहार राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (फुटाब) एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर किया गया। शांति प्रसाद जैन कॉलेज में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने कार्य करते हुए काला बिल्ला लगाया और प्रस्तावित अधिनियम के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में डॉ. राजेश कुमार सिन्हा, डॉ. रौशन कुमार, डॉ. स्वदेश कुमार, डॉ. अतिबला सिंह, डॉ. जयप्रकाश, डॉ. श्याम राज यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- प्रस्तावित विव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.