देवघर, जून 26 -- देवघर, प्रतिनिधि। साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला गोड्डा जिले के एक व्यक्ति से जुड़ा है, जिसके खाते से प्रसूति योजना की राशि दिलाने का झांसा देकर 53 हजार 777 रुपए की ठगी कर ली गई। पीड़ित मामले की शिकायत लेकर देवघर साइबर थाना का रुख किया, लेकिन घटना गोड्डा जिले से संबंधित होने के कारण आवेदन नहीं लिया गया। पीड़ित को अपने जिले में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। गोड्डा जिले के रमला गांव निवासी छोटे लालमांझी ने बताया कि 23 जून को पुत्री सेबरी कुमारी के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। यह भी पढ़ें- सीनियर सिटिजन पेंशन कार्ड बनाने का झांसा देकर 9.69 लाख उड़ाये फोन करने वाले ने खुद को सरकारी योजना से जुड़ा बताते हुए कहा कि प्रसूति से संबंधित राशि खाते में आई है और...