लखीसराय, अगस्त 18 -- सूर्यगढ़ा। जननी एवं बाल सुरक्षा योजना के तहत उरैन गांव की एक प्रसव कराने वाली महिला से एक एएनएम के द्वारा अवैध पांच सौ रुपए लेने की शिकायत सोमवार को की गई। महिला सुबह में ही उरैन गांव से सीएचसी में प्रसव कराने आई थी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से अभिभावक ने जांच पड़ताल की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने का मामले की जांच की जाएगी यदि सत्य हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...