कन्नौज, अप्रैल 27 -- कोतवाली के प्रेमपुर क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें नवप्रसूता समेत एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ग्रेटर नोएडा के मोहल्ला देवला पक्षी विहार निवासी सौरभ सिंह (34) अपनी पत्नी रोशनी (30) की डिलीवरी कराने चार दिन पहले अपनी ससुराल गुरसहायगंज क्षेत्र के आलमपुर गहलोत गए थे। 25 अप्रैल को कन्नौज के एक निजी अस्पताल में रोशनी ने सामान्य प्रसव के जरिए एक बेटे को जन्म दिया। सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सौरभ अपने नवजात पुत्र, पत्नी, मां माया देवी (52) और मौसी ममता (50) के साथ कार से वापस ग्रेटर नोएडा लौट रहे थे। जब वह प्रेमपुर के पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.