प्रसूता ज्योति की मौत के मामले में 21 को पक्ष रखेंगे परिजन
रुद्रपुर, मई 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बीती सात मई को प्रसूता ज्योति पांडे की मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में हुई मौत के मामले में अब जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। मामले में सीएमओ की ओर से गठित टीम के समक्ष 21 मई को मृतका के परिजन अपने बयान देने के साथ साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे। प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने उपचार में लापरवाही के आरोप लगाए थे। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच समिति की ओर से अस्पताल प्रबंधन, संबंधित चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए सभी पक्षों को सुनने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। यह भी पढ़ें- प्रसव के बाद हृदय का आकार बढ़ने की पहेली सुलझाएगा एसकेएमसीएच 21 मई को परिजनों का पक्ष दर्ज करने के बाद जांच रिपोर्ट को अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.